रांची : भाजपा झारखंड द्वारा आगामी 21 जून को शाम 4बजे झारखंड जन संवाद रैली आयोजित है, जिसमे सोशल मीडिया के माध्यम हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संकट के बीच पार्टी का यह अभूतपूर्व कार्यक्रम देश भर में सफल हो रहा है. उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल इंडिया का जो स्वप्न देखा है उसका सफल प्रयोग पार्टी ने ऐसे संवाद कार्यक्रमो में किया है. उन्होंने प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मंडल,बूथ जिलों में आम जन को ऑन लाइन रैली से जोड़ने का आह्वान किया.

