जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद जमशेदपुर महानगर भाजपा एक बार फिर से खुद को संगठित करने में जुट गई है. जहां शनिवार को जमशेदपुर महानगर भाजपाईयों की एक बैठक साकची कार्यालय में संपन्न हुई. वहीं बैठक में आनेवाले दिनों में संगठन को किस तरह से मजबुत बनाना है, इसपर चर्चा की गई.
साथ ही सीएए और एनआरसी को लेकर मचे घमाशान पर भी चर्चा की गई, जहां जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के घर- घर जाकर लोगों से इस बिल की हकीकत बताने की अपील की.
उन्होंने बताया कि इस बिल को लेकर आम लोगों के बीच भ्राम फैलाया जा रहा है. इस बिल से किसी को नुकसान नहीं होगा. वैसे विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी एक बार फिर से संगठित होकर आनेवाले संगठन चुनाव में जुट गई है. जहां एक बार फिर से लॉबिंग शूरू हो गया है.

