BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा की आपसी लड़ाई ने आईना दिखाने का किया काम : आरपीएन सिंह

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in Uncategorized
भाजपा की आपसी लड़ाई ने आईना दिखाने का किया काम : आरपीएन सिंह

BJP's mutual fight served as a mirror: RPN Singh

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा 30 अक्टूबर को आहूत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डलीय जन-आक्रोश रैली की तैयारी पूरी कर ली गयी है. रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह मंगलवार को रांची पहुंचे. रांची हवाईअड्डे पर पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया. प्रदेश प्रभारी जनाक्रोश रैली में शामिल होने के साथ ही महागठबंधन के स्वरूप पर सहयोगी दलों के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे.

बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि जिस तरह सभी प्रमण्डलों में जन-आक्रोश रैली सफल हुई है, उसी तरह रांची में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय रैली सफल होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास पिछले पांच वर्षों में जनता की आशाओं के अनुरूप काम नहीं कर पाये हैं. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सरयू राय ने कहा कि अर्जुन मुण्डा सर्वमान्य नेता हैं. लेकिन भाजपा की आपसी लड़ाई ने राज्य को आईना दिखाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा अंदरूनी कलह हुई है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची से 25 हजार आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित होगी. कार्यकर्त्ताओं के स्वागत के लिए विधानसभा मैदान सज-धज कर तैयार की जा रही है. सभा स्थल के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है. राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्त्ता रैली में शामिल होंगे.

पूर्वाहन 11ः30 बजे से जनसभा प्रारम्भ हो जायेगी. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम पूर्वाहन 11ः00 बजे जनआक्रोश रैली स्थल विधानसभा मैदान में पहुंच जायेंगे.

इससे पहले रांची पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, डॉ एम. तौसीफ, ज्योति सिंह मथारू, ईश्वर आनन्द ने आर.पी.एन. सिंह का रांची हवाई अड्डे पर स्वागत किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस में लगी आग, बाल बाल बचे यात्री

Next Post

छठ पर्व नजदीक, नहीं हुई सफाई  

Next Post
छठ पर्व नजदीक, नहीं हुई सफाई  

छठ पर्व नजदीक, नहीं हुई सफाई  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d