रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा जी ने आज झारखंड सरकार पर कड़ा प्रहार किया. मौका था झारखंड में पार्टी के आठ नव निर्मित जिला कार्यालयों के ऑनलाइन उद्घाटन का. जेपी नड्डा ने कहा कि आज झारखंड में लॉ लेसनेस की स्थिति है. प्रदेश में नक्सलवाद का प्रकोप बढ़ गया है.आये दिन मीडिया में हत्या,लूट, बलात्कार,अपहरण की घटनाएं छाई रहती है.उन्होंने कहा कि यह सब तब होता है जब शासक कमजोर होता है,बेपरवाह होता है. शासक को जनता की समस्याओं की कोई चिंता नही होती है. कहा कि भ्रष्टाचार का धंधा खुलेआम चल रहा,ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग बन गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज विरोधी ताकतों का मनोबल बढ़ा है.
कोविड..19 के रोकथाम में राज्य सरकार की विफलता पर बोलते हुए श्री नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही. कुशल प्रबंधन का अभाव है। दूसरी ओर राज्य सरकार केंद्र द्वारा आवंटित मुफ्त चावल,गेहूं दाल, चना का वितरण भी गरीबों, जरूरत मंदों तक नही करा पा रही.
सुविधा के साथ संस्कार केंद्र
ज़िला कार्यालयों के विधिवत उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यालय कार्यकर्ताओं केलिये कार्य की दृष्टि से केवल सुबिधा नही होते बल्कि एक संस्कार केंद्र होते है जहां से कार्य का वातावरण और संस्कार पैदा होते हैं. कहा कि आफिस भले 10 बजे से 5 बजे तक चलते हैं परंतु कार्यालय तो 24 घंटे संचालित होते हैं.
उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित और आधुनिक सुबिधा सम्पन्न कार्यालय ये हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के सोच का परिणाम है जिसे भारत सरकार के यशस्वी गृह मंत्री एवम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में धरातल पर उतारा जा रहा है।आज देश के 700 सांगठनिक ज़िलों में से 400 ज़िलों में अपना कार्यालय बन चुका है,शेष जिलों में भी आगामी 2 वर्षों में कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति और कार्य पद्धति को अलग तरीके से आगे बढ़ाया है.
कहा कि लॉक् डाउन में जहां देश की अधिकांश पार्टियां शांत बैठी रही वहीं भाजपा अकेली पार्टी है जिसने संक्रमण में भी सेवा कार्य किये. उन्होंने झारखंड में हुए12लाख भोजन पैकेट वितरण,27 लाख लोगों तक राशन वितरण,31 लाख फेस कवर,8लाख सैनिटाइजर पीएम केअर फण्ड में 5 करोड़ की राशि जमा करना जैसे सेवा कार्य केलिये कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
कहा कि जहां दुनिया के शक्तिशाली देशों की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई वहां भारत ने प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में जन सहभागिता के माध्यम से देश को सही दिशा दी. विश्व के अन्य देश अर्थव्यवस्था केलिये चिंतित थे वही मोदी जी ने जान है तो जहांन है की मानवतावादी सोच के साथ गरीबों की सेवा का संकल्प व्यक्त किया. स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई, और अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया.
मोदी जी ने गरीब कल्याण पैकेज दिए,20 करोड़ बहनों के जनधन खातों में पैसे भेजे,80 करोड़ लोगों तक 8 महीने केलिये मुफ्त अनाज की व्यवस्था की,सवा आठ करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि दिए.
उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत केलिये 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा, तीन लाख एम एस एम ई केलिये 80 हजार करोड़ की ऋण व्यवस्था ,कृषि क्षेत्र केलिये 1लाख करोड़ का पैकेज 50 लाख स्ट्रीट भेंडरों केलिये 5 हजार करोड़ की व्यवस्था जैसे ऐतिहासिक फैसले किए.
कहा कि लोकेड डाउन के समय भारत मे एक भी पीपीई किट नही बनता था आज प्रतिदिन 45 लाख बन रहे. जांच के 1330 लैब हैं और देश का रिकवरी रेट 63% है.प्रधानमन्त्री जी ने लोकल उत्पाद को प्रोत्साहित किया।
श्री नड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच इन उपलब्धियों को लेकर जाएं। साथ ही प्रदेश सरकार को उसकी जिम्मेदारियों से अवगत कराएं। पार्टी की विचारधारा को जमीन तक पहुचाने के साथ साथ राज्य में एक सशक्त विपक्ष भी बने.
कार्यालय कार्यकर्ताओं केलिये मंदिर….अरुण सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम झारखंड के प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह कार्यालय नही बल्कि कार्यकर्ताओं केलिये मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकप्रिय नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कार्यकर्ताओं की पीड़ा समझी।आज उन्ही के सोच को साकार किया जा रहा है जिसमे आदरणीय अमित शाह जी ने बड़ी भूमिका निभाई। कहा कि पहली बार पार्टी में भवन निर्माण का अलग से प्रकल्प बनाकर देश भर में जिला कार्यालय निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा में संपर्क संवाद की परंपरा है जिसमे कार्यालय एक बड़ा केंद्र बिंदु है।
उन्होंने कहा कि आज लेह लद्दाख की चोटियों में भी भाजपा का अपना व्यवस्थित कार्यालय है। लेह लद्दाख के कार्यकर्ता उद्घाटन के अवसर पर झूम नाच रहे थे.
ज़िला कलक्टर आफिस से ज्यादा जानकारी भाजपा कार्यालय में हो….बाबूलाल मरांडी
भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिला कार्यालय जनता की उम्मीदों का केंद्र बनेगा। ज़िलों से संबंधित जितनी जानकारी ज़िला कलेक्टर आफिस में नही हो उससे अधिक जानकारी भाजपा जिला आफिस में उपलब्ध हो पार्टी ऐसा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कार्यालय निर्माण कार्य से जुड़े पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ,सांसद महेश पोद्दार,शेखर अग्रवाल समेत निर्माण समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को उद्घाटन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे कार्यालय को जीवंत बनाना है।
उन्होंने कोविड संक्रमण समाप्ति के बाद भ्रष्ट एवम निकम्मी राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया।
चार क-कार पर टिकी है पार्टी की आधारभूत संरचना….दीपक प्रकाश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर सेमाननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का स्वागत एवम अभिनंदन करते हुए कहा कि झारखंड से श्री नड्डा जी का गहरा नाता है।इनके कर कमलों से 8ज़िला कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के कार्यकर्ताओं केलिये सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कार्यालय निर्माण के प्रेरणा स्रोत और जन जन के प्रिय मसीहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवम लोकप्रिय गृह मंत्री अमित शाह जी का अभिनंदन एवम आभार प्रकट किया।
कहा कि संगठन केलिये कार्यकर्ता,कार्यक्रम,कोष एवम कार्यालय चार महत्वपूर्ण स्तम्भ है।आज जिलों में अपना व्यवस्थित कार्यालय का स्वप्न साकार हो रहा है।
उन्होंने जनसंघ एवम भाजपा के दिवंगत ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि आज उनकी स्मृति में जिला कार्यालयों में पौधे लगाकर उन्हें याद किया गया है।
श्री प्रकाश ने कहा कि श्री नड्डा जी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से कोरोना संकट के बाद झारखंड की धरती पर एक बड़ी सभा केलिये आमंत्रित करते हुए आग्रह किया।
नई दिल्ली में माननीय नड्डा जी एवम राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह जी का मंच पर स्वागत केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने किया. भाजपा नेता श्रीविकास प्रीतम जी ने केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवम संसद जयंत सिन्हा जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी एवम राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री सौदान सिंह जी भी उपस्थित रहे.
रांची के मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल श्री बाबूलाल मरांडी ,प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने किया.
इसके पूर्व सभी 8 जिलों लोहरदगा, सिमडेगा,चाईबासा, सरायकेला खरसावां,रामगढ़ ,पलामू,गिरिडीह और धनबाद के नव निर्मित कार्यालयों में प्रातः 7 बजे से विधिवत हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमे ज़िलों के सांसद,विधायक प्रदेश पदाधिकारी ज़िलों के पदाधिकारी शामिल हुए.
प्रदेश की ओर से सिमडेगा में मुनेश्वर साहू,लोहरदगा में समीर उरांव, सरायकेला में गंगोत्री कुजूर ,चाईबासा में नीलकंठ सिंह मुंडा,पलामू में मनोज सिंह एवम विवेक भवानी सिंह,गिरिडीह में राज पालिवार,धनबाद में बिरंची नारायण ने उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया.
रांची के कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अमित सिंह,आईटी संयोजक भानु जालान, सोशल मीडिया के मृत्युंजय शर्मा,राहुल अवस्थी ,कार्यालय सह सचिव सूरज चौरसिया ,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,मंडल अध्यक्ष गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे.

