रांची: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर गुरुवार को पार्टी विधायकों ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और सदन के अंदर भी इस मसले को उठाया. लेकिन खुद बाबूलाल मरांडी के हस्तक्षेप के बाद ही प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सकी.

