BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी की नीतियां विनाशक हैं, देश को अंधेरे में ढकेल रही सरकार: अखिलेश

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in समाचार
बीजेपी की नीतियां विनाशक हैं, देश को अंधेरे में ढकेल रही सरकार: अखिलेश
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरा देश इस समय नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व मना रहा है. लेकिन बीजेपी सरकार देश को अंधेरे गलियारे में ढकेल रही है. बीजेपी की नीतियां विनाशक हैं जबकि सपा निर्माण और रचना की पक्षधर है. सपा मुखिया सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के जनपदों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी समाज को दिशा भ्रम का शिकार बना रही है. बीजेपी के सत्ता में आए हुए ढाई वर्ष बीत चुके हैं, बुनियादी समस्याएं जहां की तहां मुंह बाए खड़ी हैं. योगी सरकार ने जनता की परेशानियों के निवारण की ओर ध्यान नहीं दिया. प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात बदतर हैं. बीजेपी ने अपने ढाई साल फर्जी के कामों में नष्ट कर दिया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, आज तमाम ऐसे लोगों से मुलाकात हुई, जिन्होंने बताया कि अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए लेकिन आवास नहीं मिला. नौजवानों की समस्या है कि रोजगार के अवसर नहीं हैं. जो उद्योगधंधे हैं भी उनमें लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है. मुलाकात करने वालों में कुछ खिलाड़ी भी थे जिन्होंने बताया कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है. जबकि सपा की सरकार में उन्हें भरपूर सम्मान और पुरस्कार मिला. यशभारती जैसा सम्मान बंद कर बीजेपी सरकार ने उनका अपमान किया है. सुलतानपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक और उप्र कश्यप निषाद सभा के प्रांतीय अध्यक्ष खेमई प्रसाद निषाद ने भी अखिलेश से मुलाकात कर जनता की समस्याएं बताईं.

उन्होंने बताया कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों की दुर्दशा है. जाड़ा आ गया है बच्चों को अभी तक स्वेटर, मोजे-जूते तक नहीं मिल पाए हैं. कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है. खनन माफियाओं पर बीजेपी राज में खुली छूट है. छात्रनेता श्रीराम जायसवाल समाजवादी ने बताया कि कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में भाजपाई अराजकता पैदा करने में लगे रहते हैं. यह विश्वविद्यालय समाजवादी सरकार में ही रिकार्ड समय में बनाया गया. कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नेपाल की सीमा पर स्थित है. अखिलेश यादव से जश्ने वारिस पाक कमेटी सुल्तानपुर के हजरत मोबीन अहमद वारसी उर्फ लड्डन बाबा ने भी मुलाकात की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

Next Post

पहले चरण के चुनाव को लेकर अब तक 59.79 लाख रुपये नगद बरामद

Next Post
पहले चरण के चुनाव को लेकर अब तक 59.79 लाख रुपये नगद बरामद

पहले चरण के चुनाव को लेकर अब तक 59.79 लाख रुपये नगद बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d