BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में भाजपा की दाल नहीं गलेगी: जगरनाथ महतो

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
झारखंड में भाजपा की दाल नहीं गलेगी: जगरनाथ महतो
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने भाजपा के साथ- साथ बाबूलाल मरांडी पर जुबानी हमला बोला है.  उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी बड़े नेता है उन्हें सपना देखने का अधिकार है. लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.

राज्य में महागठबंधन एकजुट है जिसे तोड़ने का प्रयास भाजपा कर भी नहीं सकती. राजस्थान और गुजरात के पानी से भी झारखंड में भाजपा अपनी दाल नहीं गला पाएगी.

वहीं स्थानीय नीति पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य गठन से पहले भी 1932 के खतियान पर स्थानीयता प्रमाण पत्र मिलता रहा है तो राज्य गठन के बाद इस नियम में बदलाव कैसे हो सकता है. वे 1932 के खतियान को ही स्थानीयता का आधार मानते है और हेमंत सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही इसे लेकर त्रि-स्तरीय कमिटी गठित कर दी है.

साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि बाबूलाल मरांडी 1985 के तहत स्थानीयता देने की बात कहते है तो उन्हें इन बातों को साफ तौर पर जनता के बीच रखना चाहिए.

जगरनाथ ने यह भी कहा कि बाबूलाल अपने बयान से बदलने वाले नेता है. वे वर्षों से यही कहते रहे है कि कुतुब मीनार से कूद जाऊंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा अब क्या हो गया.

इसके अलावा ऑनलाइन शिक्षा पर मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ सभी बच्ची को नहीं मिल पा रहा इस तरह की पढ़ाई से वे संतुष्ट नहीं है. ऐसे में बेहतर पढ़ाई कैसे हो इसकी समीक्षा की जा रही है. वैसे कोविड-19 को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश का पालन किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एंबुलेंस लेकर फरार हुआ चोर

Next Post

गिरिडीह में दुकान-व्यापारिक प्रतिष्ठान सिर्फ पांच घंटे ही खुले

Next Post
गिरिडीह में दुकान-व्यापारिक प्रतिष्ठान सिर्फ पांच घंटे ही खुले

गिरिडीह में दुकान-व्यापारिक प्रतिष्ठान सिर्फ पांच घंटे ही खुले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d