BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस अध्यक्ष के चोर वाले बयान पर भाजपा का पलटवार

by bnnbharat.com
September 4, 2019
in समाचार
कांग्रेस अध्यक्ष के चोर वाले बयान पर भाजपा का पलटवार

BJP's retaliation over the thief's statement by Congress president

Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के द्वारा अपने गठबंधन के साथियों की तुलना चोरों से करने के बयान को भाजपा के द्वारा तोड़ मरोड़ कर पेश करने की बात को हास्यास्पद बताया. प्रतुल ने कहा कि वीडियो देखने से ही सब कुछ स्पष्ट है. रामेश्वर उरांव जी ने महागठबंधन और सीट शेयरिंग के मुद्दे पर अपने महागठबंधन के साथियों की तुलना चोरों से की थी. प्रतुल ने कहा की रामेश्वर उरांव से अनुरोध करते हैं कि वह चलते-चलते यह भी बता दें कि इन चोरों की महफ़िल में ज्यादा बड़ा चोर कौन है. प्रतुल ने कहा यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि लोकतंत्र को संसदीय रिश्वत कांड के जरिए बेचने वाला दल या फिर पशुओं का चारा खाने वाला दल बड़ा चोर की गिनती में कौन आता है.

रामेश्वर उरांव और डॉक्टर अजय कुमार दोनों तेज तर्रार पुलिस अधिकारी रह चुके हैं. डॉ अजय कुमार ने पहले ही अपने कांग्रेस के सहयोगियों को अपराधियों से भी बदतर बताया था और अब रामेश्वर उरांव  भी अपने गठबंधन के साथियों की तुलना चोरों से कर रहे हैं, तो जाहिर बात है की पुलिसिया पृष्ठभूमि से आने वाले दोनों नेताओं की आंखें धोखा नहीं खा रही हैं.

प्रतुल ने कहा कि गठबंधन के सहयोगियों ने हेमंत सोरेन को मझधार में छोड़ दिया. कांग्रेस लिखित समझौते के बाद भी हेमंत को नेता मानने से इंकार कर रही है. झाविमो सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को की तैयारी कर रही है. यह तो होना ही था. बिना नीति सिद्धांत के बने गठबंधन का यहीं हश्र होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

365 करोड़ की लागत से बना झारखंड का नया विधानसभा तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Next Post

सर्जरी के बाद अमित शाह को मिली अस्पताल से छुट्टी

Next Post
सर्जरी के बाद अमित शाह को मिली अस्पताल से छुट्टी

सर्जरी के बाद अमित शाह को मिली अस्पताल से छुट्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d