BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी के शाहनवाज और वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने ली MLC की शपथ

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
बीजेपी के शाहनवाज और वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने ली MLC की शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) और  पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी (Mukesh Sahani) ने विधान परिषद की सदस्यता (MLC) ग्रहण की. विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दोनों सदस्यों को  शपथ दिलाई. शाहनवाज हुसैन ने उर्दू में तो मुकेश साहनी ने हिंदी में शपथ ली. इस दौरान  सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री विजय चौधरी,  पर्यटन मंत्री जीवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य संजय मयूख के अलावा कई विधान परिषद सदस्य मौजूद रहे.

इसी महीने निर्वाचित हुए

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और राज्य सरकार में मंत्री व वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी इसी महीने विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए हैं. पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विनोद नारायण की रिक्त सीटों पर दोनों नेताओं ने नामांकन किया था. उन्‍हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. सुशील मोदी के राज्यसभा जाने और विनोद नारायण झा के विधायक बनने के बाद दोनों सीटें रिक्त हुई थीं. शाहनवाज हुसैन का परिषद सदस्य के रूप में कार्यकाल मई 2024 तक होगा जबकि मुकेश सहनी का कार्यकाल जुलाई 2022 में समाप्त होगा

शाहनवाज बन सकते हैं मंत्री

शाहनवाज हुसैन पहली बार बिहार विधान परिषद के सदस्य बने हैं. हालांकि, इसके पूर्व वे केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. दो बार सांसद रह चुके शाहनवाज पहली बार किशनगंज और दूसरी बार उपचुनाव में भागलपुर से संसद तक पहुंचे थे. जबकि मुकेश सहनी इसके पूर्व किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहे हैं. वे पहली बार उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं. शाहनवाज को लेकर सत्ता के गलियारों में यह चर्चा बेहद आम है कि नीतीश सरकार में उन्हें मंत्री का पद सौंपा जा सकता है. इसी वजह से बिहार विधान परिषद में उनका प्रवेश कराया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की बेटी श्रेया श्रुति ने पीएम के कार्यक्रम में भाग लेकर राज्य का नाम किया रौशन

Next Post

सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों में झड़प, लाठीचार्ज

Next Post
सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों में झड़प, लाठीचार्ज

सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों में झड़प, लाठीचार्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d