BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है, क्या धर्म पर उनका पेटेंट है: कमलनाथ

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है, क्या धर्म पर उनका पेटेंट है: कमलनाथ
Share on FacebookShare on Twitter

भोपालः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते है. राजीव गांधी ने 1985 में इसकी शुरुआत की और 1989 में शिलान्यास किया.

राजीव गांधी के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है. आज राजीव गांधी होते तो यह सब देखते. अपने सरकार आवास पर हनुमान चालीसा के पाठ के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि हम राम मंदिर निर्माण के लिये प्रदेश की जनता की और से 11 चांदी की शिलाएं भेज रहे हैं.

भारत की संस्कृति सभी को जोड़ने वाली है. यहां विभिन्न भाषाएं , विभिन्न धर्मों के लोग रहते है. यह हमारी पहचान है. कमलनाथ ने उनके द्वारा आयोजित किए गए हनुमान चालीसा के पाठ पर भाजपा के द्वारा तंज कसे जाने पर कहा हम जब भी कुछ करते है, भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है. क्या धर्म पर उनका पेटेंट है, उनका ठेका है, उन्होंने धर्म की एजेंसी ली हुई है क्या?

आपने कहा कि मैंने छिंदवाड़ा में हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की. हमने अपनी सरकार में गौशालाएं बनवाई, रामवनगमन पथ के निर्माण की बाधाएं दूर कीं, महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर के विकास की योजना बनायी.

कमलनाथ ने दावा किया बस हम धर्म का उपयोग राजनीति के लिये नहीं करते है, हम इसे इवेंट नहीं बनाते है. हम सभी की सोच धार्मिक है लेकिन हम धर्म और राजनीति का गठजोड़ नहीं करते है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम मंदिर निर्माण के लिए औनहा के पंचवटी मंदिर में हो रहा रामायण पाठ

Next Post

बिहार में पहली बार सीनियर नेशनल खो खो फेडरेशन कप का आयोजन होगा

Next Post
बिहार में पहली बार सीनियर नेशनल खो खो फेडरेशन कप का आयोजन होगा

बिहार में पहली बार सीनियर नेशनल खो खो फेडरेशन कप का आयोजन होगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d