BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामनवमी और सरहुल जुलूस के प्रतिबंध पर भाजपा का कड़ा प्रहार

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनायें पार्टी के कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि- दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

परंपरा और संस्कृति पर हमला कर रही हेमंत सरकार…..दीपक प्रकाश

मुख्यमंत्री जी बताएं उपचुनाव के सभा,जुलूस में वे भाग लेंगे या नही

Ranchi:- अपने तुगलकी फरमान केलिये चर्चित हेमंत सरकार ने फिर से जनभावनाओं को आहत करने वाले फैसले लिये हैं. राज्य में सरहुल और रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगाकर राज्य सरकार ने जनता के धार्मिक परंपरा और संस्कृति पर हमला किया है.यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कही.

 प्रकाश ने कहा कि भाजपा भी चाहती है कि कोरोना संक्रमण से जनता को बचाया जाए परंतु किसी समाज की धार्मिक,सांस्कृतिक भावनाएं भी आहत नही हो इसका भी ध्यान रखना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है.

उन्होंने कहा कि सरकार तुगलकी फरमान से नही बल्कि जनभावनाओं के सम्मान से चलने चाहिये.

कहा कि पहले भी राज्य सरकार को अपने तुगलकी फरमान से मुकरने की नौबत आ चुकी है क्योंकि यह सरकार जल्दबाजी में बिना सोचे विचारे निर्णय लेने में अभ्यस्त है.

उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिङ्ग और कोविड के नियमो का पालन कराते हुए भी धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते हैं, इसलिये सरकार को इस दिशा में सोचने की जरूरत है. जिससे परंपरा और सांस्कृतिक भावनाएं भी आहत नही हो.

 प्रकाश ने कहा कि कोविड के इसी वातावरण में राज्य में उपचुनाव होने जा रहा है जिसमे कई जनसभाएं,राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी जनसभाओं और जनसंपर्क में शामिल नही होंगे?

यदि जनता को अपने धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराने से सरकार रोकती है तो फिर मुख्यमंत्री जी भी घोषणा करें कि वे भी जनसभा,जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल नही होंगे.

 प्रकाश ने सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप अपने फैसले पर पुनर्विचार आग्रह किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल,आरोपी गिरफ्तार

Next Post

UNHRC में प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा भारत, श्रीलंका से प्रतिबद्धताएं पूरी करने को कहा

Next Post
UNHRC में प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा भारत, श्रीलंका से प्रतिबद्धताएं पूरी करने को कहा

UNHRC में प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा भारत, श्रीलंका से प्रतिबद्धताएं पूरी करने को कहा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d