BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर विस में भाजपा का हंगामा

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in Uncategorized
बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर विस में भाजपा का हंगामा

बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर विस में भाजपा का हंगामा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भी कार्यवाही पूरी तरह से बाधित रही.

सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो द्वारा आसन ग्रहण करने के साथ ही भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से शांति बनाये रखने की अपील की, लेकिन हंगामा को देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश

विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया. वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार पिछले चार वर्षाें में अर्थव्यवस्था की औसत वार्षिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रही. जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में औसत वार्षिक वृद्धि दर के 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

सदन की कार्यवाही दुबारा शुरू होने के बाद विपक्षी सदस्य बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर फिर वेल में आकर हंगामा करने लगे. विपक्षी सदस्यों के हंगामे का विरोध करते हुए कांग्रेस के इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई सदस्य भी वेल में आ गए. हंगामे के बीच ही वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में वर्ष 2019-20 का झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रखा.

सुदेश को मिला आजसू विधायक दल के नेता का दर्जा

इस दौरान वित्तमंत्री ने सभापटल पर राज्य के वित्त एवं विकास को लेकर श्वेत पत्र भी प्रस्तुत किया. विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सुदेश महतो को आजसू पार्टी विधायक दल के नेता का दर्जा दिये जाने की घोषणा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदन में मंत्री रामेश्वर उरांव ने रखा श्वेत पत्र, हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

Next Post

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने समाज को परेशानी में झोंका: शरद पवार

Next Post
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने समाज को परेशानी में झोंका: शरद पवार

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने समाज को परेशानी में झोंका: शरद पवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d