रांची: झारखंड विधानसभा ने जामिया से लेकर जेएनयू जैसे देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के परिसर में विद्यार्थियों पर हो रहे बर्बर हमले और आक्रमणों पर चिंता व्यक्त की गयी और इस चिंता से केंद्र सरकार को अवगत कराने का प्रस्ताव पारित किया गया.
संदीय कार्य विभाग के प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम की ओर से जामिया और जेनएनयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के परिसर पर बर्बर हमले को लेकर चिंता जताने का प्रस्ताव रखा. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्य अपने स्थान से उठकर खड़े हो गये और नारेबाजी करने लगे.

