BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परिणय सूत्र में बंधे बीजेपी के युवा विधायक अमित मंडल

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
परिणय सूत्र में बंधे बीजेपी के युवा विधायक अमित मंडल
Share on FacebookShare on Twitter

सोशल मीडिया पर दी जानकारी, कहा-कोरोना काल के बाद वर-वधु आशीर्वाद के लिए पैतृक गांव में होगा रिसेप्शन

रांची: झारखंड में गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के युवा विधायक अमित मंडल 25 नवंबर की देर रात परिणय सूत्र में बंध गये. शादी के एक दिन पहले ही अमित मंडल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी कि कोरोना काल के बाद वर-वधु आशीर्वाद के लिए कोरका गांव (पैतृक गांव) में रिसेप्शन होगा.

विधायक अमित मंडल की शादी विधायक अमित मंडल की शादी बिहार के बांका जिला अमरपुर के शिवानी के संग हिंदू रीति रिवाज से कोलकाता में हुई. मिली जानकारी के अनुसार शिवानी एमबीए की छात्रा है और उनके पिता बांका के अमरपुर में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी है. अमित मंडल के पिता रघुनंदन मंडल भी गोड्डा से विधायक रह चुके है. जिस वक्त अमित मंडल इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान पिता रघुनंदन मंडल के आकस्मिक निधन के कारण वे राजनीति के क्षेत्र में आयें और पहली बार उपचुनाव जीते. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में वे दूसरी बाद गोड्डा से निर्वाचित हुए.

अमित मंडल ने 24 नवंबर की शाम को फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी कि वे 25 नवंबर को सादगी के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कोविड-19 कोरोना काल में सभी को सीमित दायरे में जीना सिखाया, जिसका वे अनुपालन कर रहे है. उन्होंने कहा कि अपने शुभचिंतकों से कहा कि परिवार के सुख दुख में वे हमेशा सम्मिलित होते रहे हैं, लेकिन इस बार कोरोना काल में सभी की उपस्थिति में आशीर्वाद लेना संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए कोरोना काल के उपरांत वर-वधु आशीर्वाद लेने के लिए पैतृक गांव कोरका में समारोह आयोजित किया जाएगा.  सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिलते ही उन्हें शुभकामना देने का सिलसिला जारी है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 44,376 नए मामले, 481 की मौत

Next Post

28 नवंबर से चलेगी हावड़ा बड़बिल स्पेशल ट्रेन

Next Post
28 नवंबर से चलेगी हावड़ा बड़बिल स्पेशल ट्रेन

28 नवंबर से चलेगी हावड़ा बड़बिल स्पेशल ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d