BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP बहुमत के साथ सत्ता में आयेगीः रूडी

by bnnbharat.com
December 7, 2019
in समाचार
BJP बहुमत के साथ सत्ता में आयेगीः रूडी

BJP बहुमत के साथ सत्ता में आयेगीः रूडी

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • सीएम रघुवर दास प्रचंड मतों से होंगे विजयी

  • राजनीति में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं

  • कुछ छिटपुट घटनाएं छोड़ दे तो मतदान शांतिपूर्ण हुआ

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि राज्य में चल रहे चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और वह अपने 65 पार का लक्ष्य आसानी से पूरा करेगी.

उन्होंने कहा कि दूसरे फेज में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव मैदान में है और वह प्रचंड बहुमत के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में जीतेंगे. राजीव प्रताप रूडी शनिवार को अरगोड़ा स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे.

भाजपा ने ही राज्य को एक स्थिर सरकार दी-

रूडी ने कहा कि संयुक्त बिहार में जब राज्य गठन से संबंधित प्रस्ताव आया था तो मैंने भी अलग राज्य के पक्ष में मतदान किया था. यह विडंबना है कि अपने गठन के बाद से झारखंड राजनीतिक अस्थिरता का पर्याय बन गया.

दुनिया ने देखा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसका कोई सिद्धांत और पार्टी नहीं वह भी राज्य का मुख्यमंत्री बना.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही राज्य को एक स्थिर सरकार दी और इस बार भी हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर पहले और अब भी झारखंड हमारे लिए महत्त्व रखता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड को देश का एक लाडला प्रांत मानते हैं.

झारखंड में अनंत संभावनाएं-

रूडी ने कहा कि हमारा मानना है कि राज्य में अनंत संभावनाएं हैं. यह राज्य आगे बढ़ रहा है. आदिवासी कल्याण, कृषि, आधारभूत संरचनाएं सहित कई अन्य क्षेत्रों में काफी विकास हुए हैं.

भाजपा के पास राज्य के विकास के लिए एक दीर्घकालीन दृष्टि है. उन्होंने कहा कि जब केंद्र व राज्य में एक जैसी सरकारें होती है तो विकास में आसानी होती है.

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने देश में हाल में जो बड़े निर्णय लिए, उसका अच्छा प्रभाव पड़ा है चाहे वह धारा 370 का हो, ट्रिपल तलाक का हो या फिर हाल में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का.

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो नीतियों व सिद्धांतों के साथ चलती हैं बाकी पार्टियां व्यक्ति या परिवारों के इर्द-गिर्द चलती है.

उन्होंने कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है और कुछ छिटपुट घटनाएं छोड़ दे तो मतदान शांतिपूर्ण हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिसई गोलीकांड पर कांग्रेस का वार, कहा- बुलेट के दम पर चुनाव प्रभावित करना चाहती है भाजपा

Next Post

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के चुनाव में शाम पांच बजे तक 62.40 फीसदी वोटिंग

Next Post
झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के चुनाव में शाम पांच बजे तक 62.40 फीसदी वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के चुनाव में शाम पांच बजे तक 62.40 फीसदी वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d