BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य के युवाओं की आवाज बने भाजयुमो: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
राज्य के युवाओं की आवाज बने भाजयुमो: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के झारखंड इकाई की ओर से भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की पहली परिचात्मक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड युवा राज्य है. युवा मोर्चा राज्य के युवाओं की आवाज बने. उन्होंने कहा कि जिनको जो नया दायित्व मिला है उन्हें उनका दायित्व बोध होना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिये सार्थक पहल शुरू की है. नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया ने युवाओं के लिये नए अवसर खड़े किए हैं. कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच कर केन्द्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलवाने का काम करे

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर समाज के बीच कार्य करता हैं जब भी देश को कोई आंख दिखाता है तब तब युवा मोर्चा देश के सामने ढाल की तरह खड़ा होता हैं. उन्होंने नई समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार से युवाओं को सपने दिखाकर उसे तोड़ा है उसे मोर्चा के कार्यकर्ता उजागर करें.

भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि सामुहिकता ही हमारे पार्टी कि कार्यपद्धति है, जिसके माध्यम से अनुशासित तरीके से कार्यकर्ता राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते हैं. आने वाले समय में संगठन के संरचना को मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं को पार्टी से जोड़े युवा मोर्चा.

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि देश के लिए जिस तरह से क्रांतिकारीयों ने एक नया सवेरा दिया उसी तरह युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देश और समाज के लिए विषम परिस्थितियों मे भी डटे रहे.

बैठक में स्वागत भाषण देते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि एक नए जोश और जुनुन के साथ युवा मोर्चा कि टीम राज्य के युवाओं के हक और हकुक के लिए सदैव तत्पर है. आने वाले समय में संगठन में युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं के सहभागिता को बुथ स्तर पर और बढ़ाया जाएगा.

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे ने किया.

इस मौके पर भाजयुमो के सभी प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने तीन विभागों की 12 लोक प्रदायी सेवाओं को दी मंजूरी

Next Post

पूंजीपतियों को बांटा जा रहा किसानों का पैसा: राहुल गांधी

Next Post
PM मोदी को जवानों की ताकत पर भरोसा नहीं: राहुल गांधी

पूंजीपतियों को बांटा जा रहा किसानों का पैसा: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d