रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा हरमू मंडल की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ.
इसमें रांची महानगर के अध्यक्ष के के गुप्ता उपाध्यक्ष वरुण कुमार साहू, गोपाल सोनी,भाजयुमो अध्यक्ष पिंटू पासवान सहित अरबिन्द सिंह पिन्टू मण्डल सहित अन्य ने पौधारोपण किया.
महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाने की आवश्यकता है और वृक्ष की सेवा करने की भी आवश्यकता है. तभी हमारा वातावरण स्वच्छ रहेगा.

