रांची:- भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के सह कार्यलय मंत्री अरबिंद तिवारी के पिता निरंजन तिवारी का निधन कल रात्रि में हो गया है . पार्टी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपनी श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति व कठिन घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करें . प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह , निशांत कुमार , सूर्य प्रभात , सतदेओ मुंडा प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा , मनीष दूबे मंत्री अजात शत्रु , पवन पासवान , अमित साहू , पूजा सिंह एवम् मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है .

