सैनिकों को समर्पित है यह कार्यक्रम, पूरा देश है सैनिकों का ऋणी – आदित्य साहू
Ranchi:- भाजपा युवा मोर्चा की एक बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने किया. जबकि मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुडडू जी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर होने वाले राज्य स्तरीय सैनिक सम्मान कार्यक्रम की तैयारी पर व्यापक रूप से चर्चा की गई. 24 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम का समापन 03 अप्रैल को होना है. बैठक में कार्यक्रम की कई चरणों में रूपरेखा तैयार कर विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को संयोजक बनाया गया है जबकि प्रदेश मंत्री अजातशत्रु और अमित साहू को सह-संयोजक की जिम्मेवारी दी गई है.
इस संदर्भ में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की सेना को समर्पित है. राष्ट की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है. देश का हर नागरिक सैनिकों का ऋणी है. चीन के साथ सीमा विवाद को ही उदाहरणार्थ देखिए कि कैसे हमारी सेना ने शौर्य और वीरता का परिचय दिया. चीन की सेना को देश की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इस घटना में हमारे 20 सैनिकों को प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी. हमारे सैनिकों ने भी चीन के कई सैनिकों को मार गिराया था जिसे चीन ने छुपाने की नाकाम कोशिश की और अंततः बाद में उसे अपनी सैन्य क्षति का आंशिक खुलासा करना पड़ा. कहने का तात्पर्य है कि भारत की सेना किसी भी मामले में कमतर नहीं है. कार्यक्रम का जो खाका तैयार किया गया है और जिन्हें भी जो जिम्मेवारी दी गई है, उम्मीद है सभी ईमानदारी पूर्वक उसका निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि मजबूत नेतृत्व का असर देश में साफ देखा जा रहा है. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र पूरी तरह सुरक्षित है. इनके नेतृत्व में सेना का मनोबल भी काफी बढ़ा हुआ है. मोदी जी ने साफ संदेश दिया है कि परिस्थिति चाहे जो भी हो, देश की स्वाभिमान से कतई समझौता नहीं किया जाएगा. यह कार्यक्रम देश की अस्मिता से जुड़ा हुआ है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मोर्चा के सभी नेता/कार्यकर्ता जुट जाएं.
प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुडडू ने कहा कि यह कार्यक्रम सैनिकों के सम्मान को लेकर आयोजित किया गया है.
कार्यक्रम की रूपरेखा :-
24-27 मार्च तक पूर्व सैनिकों के आवास पर जाकर पुष्प से साज सज्जा कर मिट्टी के दीए द्वारा दीप जलाकर उन्हें सम्मानित करना और उनका एक मिनट का संदेश वीडियो लेना.
शहीदों की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण करना.
2 अप्रैल को सभी जिलों में पूर्व सैनिकों के सम्मान में गोष्ठी का आयोजन.
कार्यक्रम के उपरांत मा0 प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प एवं सफल नीतियों के लिए प्रस्ताव पारित करना और उपरोक्त प्रस्ताव जिला अधिकारी एवं राज्यपाल के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को भेजना.
3 अप्रैल को संध्या में विभिन्न शहीद स्थलों पर भारत माता की महाआरती करना.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,सूर्य प्रभात,प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, प्रदेश मंत्री पूजा सिंह,पवन पासवान,रितेश सिंह,मनोहर चौधरी,अमिताभ धीरज,आशिश चंद्रा,अमन जायसवाल, संकेत तिवारी,कुमार अमन,सुजीत सोनी,सिदार्थ दुबे, श्रेष्ठा मेहता आदि कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे.

