रांची:- भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने राज्य में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी पर चिंता व्यक्त की और महिला उत्पीड़न के मामले पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया.
भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने और इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर सरकार को जगाने के लिए पहाड़ी मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया. भाजयुमो नेताओं का कहना है कि राज्य की सरकार सो रही है. राज्य की जनता सुरक्षित नहीं है. आये दिन अपराधिक घटना बढ़ती जा रही हैं. आज इसी मुद्दे को लेकर राजधानी रांची पहाड़ी मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया.

