BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

काला गुरुवारः रांची और धनबाद में अलग-अलग सड़क हादसे में 6 की मौत

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
पिकअप वैन ने 2 महिलाओं को कुचला
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद में टेलर में बोलेरो और रांची में ट्रक में कार ने पीछे से मारी टक्कर

रांची: झारखंड में रांची और धनबाद में गुरुवार सुबह हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई. पहली दुर्घटना धनबाद में जीटी रोड पर राजगंज में चाली बंगला के पास हुई, जहां टेलर में तेज गति से जा रही बोलरो ने टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी दुर्घटना रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित जामचुआ गांव में हुई, जहां कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई.

धनबाद के राजगंज के निकट सड़क हादसे में बोलेरो पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज एसएनएमसीएच में चल रहा है. गाड़ी में सवार सभी मजदूर थे. बनारस में काम कर वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, चाली बंगला के समीप तेज गति से तोपचांची की ओर से आ रही बोलेरो ने टेलर में टक्कर मार दी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राजगंज पुलिस ने सभी मृतकों व घायलों को धनबाद भेज दिया. घटना के बाद लगभग तीन घंटा तक जीटी रोड के दोनों लेन में पूरी तरह से जाम लग गयी. स्थानीय पुलिस ने क्रेन के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया  और आवागमन शुरू हुआ.

इधर, रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के टाटा रोड में जामचुआ गांव के निकट के सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया.  कार में सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,  जबकि तीन लोग घायल हो गये. 

पुलिस ने सभी घायलों को रिम्स भेजा. कार में एक व्यक्ति का शव घंटों फंसा रहा,  जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया. कार सवार सभी जमशेदपुर के बताये जा रहे है और कार राजेश कुमार के नाम से पंजीकृत है.  बताया गया है कि कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर रांची से जमशेदपुर लौट रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की महिला फुटबॉलरों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व तकनीकी कौशल से दक्ष बनायेगी राज्य‍ सरकार

Next Post

आग लगने से 4 लाख के फल जलकर नष्ट

Next Post
होटल में लगी भीषण आग, रेस्क्यू कर बचाए गए 25 डॉक्टर

आग लगने से 4 लाख के फल जलकर नष्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d