रांची: राजधानी में लगातार धोखाधड़ी और साइबर क्राइम के अपराध बढ़ते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा शहर में कानून व्यवस्था कंट्रोल करने और महिला अपराधों पर गंभीरता दिखाने के बाद भी रांची में महिलाओं के साथ अपराध कम नहीं हो रहे हैं.
श्रेया राज जो रांची के इंद्रपुरी की रहने वाली हैं उन्होंने बताया कि उनके इंस्टाग्राम पर उनके नाम से फेक आईडी बनाकर इमेजेज वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं.
जब बीएनएन भारत की टीम ने उनसे सवाल किया कि आपको किस पर शक है तो उन्होंने खुलेतौर पर बताने से इनकार किया हालांकि फिर उन्होंने बताया कि अलकापुरी निवासी नीलेश जो उसका फ्रेंड है वो उन्हें तंग कर रहा.
मिली जानकारी के अनुसार लड़की की शादी होने वाली है ऐसे में युवक लड़की को तंग कर रहा है. मामला प्रेम-प्रसंग का है या नहीं है इसकी अभी कोई पुष्टी नहीं हुई है. वहीं लड़की के पिता कृष्णा प्रसाद सुखदेव नगर थाना में इसकी शिकयत लेकर पहुंचे.
सुखदेवनगर के पुलिस अफसर का कहना है कि मामला साइबर क्राइम का है. ऐसे में लिखित शिकायत साइबर पुलिस को दें.

