हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड के पंचायत सचिवालय कोनहाराखुर्द में झारखंड सरकार द्वारा 40 कंबल का वितरण गरीब, असहाय वृद्धों के बीच किया गया. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सतीश सिंह ने इस अवसर पर गरीब असहाय को ठंड से बचने के उपाय भी बताए और कहा कि सरकार के इस तरह के कदम से गरीबों को बहुत ही राहत मिलती है.
उन्होने कहा कि लोग कंबल का इस्तेमाल करें ताकि भारी ठंड से बचा जा सके. लोगों ने सरकार से मांग की और कहा कि और कंबल की व्यवस्था होने से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल पाता.
मौके पर अली अख्तर, त्रिलोकी प्रसाद, प्रमोद पासवान, बिनोद पासवान, वार्ड सदस्य मतीन अंसारी, मैमुना खातून, राजेन्द्र प्रसाद, अर्जुन दास, इसराइल अंसारी, कैली देवी, शोभा देवी, द्वारिका यादव, कामु यादव समेत कई लाभुक उपस्थित थे.

