लोहरदगा: पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बगडू थाना के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोरगो गांव में ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया.
करीब 100 जरूरतमंद लोगों को पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन हांसदा एवं बगड़ू थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में कंबल बांटा गया. साथ ही छोटे बच्चों को भी पढ़ाई लिखाई का सामान कॉपी, कलम, पेंसिल आदि दिया गया.
कंबल पाकर ग्रामीण खुश दिखाई दे रहे थे. पुलिस निरीक्षक चंद्र मोहन हंसदा ने ग्रामीणों से कहा कि अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आती है, तो लोहरदगा पुलिस से संपर्क करें. हम आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे.
इस दौरान वहां सीआरपीएफ के कमांडेंट एवं जवान उपस्थित थे.

