रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी आज अपने आवास पर सैकड़ों लोगो के बीच कंबल का वितरण किया.
इस अवसर पर विधयाक डॉ अंसारी ने कहा कि आज से मेरे आवास से कंबल वितरण की शुरुआत की गई है. मेरी मनसा यही है कि किसी भी व्यक्ति की मौत ठंड से ना हो और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक कंबल पहुंचे.

