बरकट्ठा: प्रखंड के धरहरा स्थित बिरहोर टोला में कंबल वितरण कार्य में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव शामिल हुए. जहां ठंड को देखते हुए 150 बिरहोरों के बीच कंबल वितरित किया गया.
मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया जाएगा. इस बावत उन्होंने मौके पर बीडीओ कृतिबाला लकड़ा को निर्देश दिया गया.
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद, समाजसेवी सुरेन्द्र साव समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल थे.

