जमशेदपुर: शहर के तापमान में गिरावट होते ही द हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करना शुरू कर दिया. बादल हटते ही रात का तापमान घटकर 7 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.
शहर की सामाजिक संस्था द हेल्पिंग हैंड के सदस्यों ने देर रात शहर की सड़कों पर निकलकर गरीब, जरुरतमंद और लाचार लोगों के बीच कंबल का वितरण कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते नजर आए. संस्था के सदस्य सबसे पहले कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां दूर- दराज से आए मरीज और उनके परिजनों के बीच कंबल वितरण किया. उसके बाद संस्था के सदस्य ने शहर के सुनसान सड़कों की ओर रुख किया जहां कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर हाल चाल जाना.
इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनका यह अभियान ठंड के कारण आगे भी जारी रहेगा. संस्था के सदस्यों ने एक रात में करीब 200 कमल का वितरण किया और आगे भी यह अभियान जारी रखने की बात कही.

