BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 10, 2020
in समाचार
सभी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

रांची जिला में आयोजित होगा मतदाता सूची संक्षित विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम

28 और 29 नवंबर तथा 05 और 06 दिसंबर को चलाया जाएगा विशेष अभियान

16 नवंबर को प्रकाशित होगी पहली सूची

सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

रांची: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण विशेष कार्यक्रम आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने दिनांक: 01.01.2021 को अहर्ता तिथि मानकर तैयार की जानेवाली मतदाता सूची की तैयारी के संबंध में जरूरी निर्देश दिया.

28 और 29 नवंबर तथा 05 और 06 दिसंबर को चलाया जाएगा विशेष अभियान

बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने उपस्थित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि, नई मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से 28 नवंबर 2020 (शनिवार) और 29 नवंबर 2020 (रविवार) तथा 05 दिसंबर 2020 और 06 दिसंबर 2020 को पूरे रांची जिला में विशेष अभियान चलाया जाएगा.

इन सभी दिनों को रांची जिला के सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. अगर कोई भी योग्य मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहता है तो वो अपने जरूरी दस्तावेज लेकर वहां पहुंच सकते हैं. इसके अलावा ऐसे वोटर जिनके नाम/पता इत्यादि में पिछले लिस्ट में कोई त्रुटी हो तो वो उक्त को भी ठीक करवा सकते हैं. नवंबर और दिसंबर महीने के 02 -02 दिन विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा. जिसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

विशेष अभियान के अतिरिक्त दिनांक: 16.11.2020 से 15.12.2020 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने तथा स्थानान्तरित करने हेतु दावा आपत्ति दिए जाने की अवधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है. इस दौरान कोई भी आम नागरिक  https://voterportal.eci.gov.in nvsp.in पोर्टल के जरिए भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकता है.

विशेष अभियान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ, सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त

बैठक के दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन ने उपस्थित सभी अधिकारियों को सख़्त निर्देश जारी करते हुए कहा, “मतदाताओं की सुविधा हेतु पूरे जिला में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण विशेष कार्यक्रम चलाया जाना है. सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहने चाहिए. साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग एवं सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सुरक्षामानकों का अनुपालन भी सुनिश्चित करेंगे. मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोयला खनन नीलामी की सफलता से मिलेगा 6,656 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व: प्रल्हाद जोशी

Next Post

झारखंड में दिवाली की रात सिर्फ 2 घंटे जला सकेंगे पटाखे

Next Post
झारखंड में दिवाली की रात सिर्फ 2 घंटे जला सकेंगे पटाखे

झारखंड में दिवाली की रात सिर्फ 2 घंटे जला सकेंगे पटाखे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d