गोड्डा: पथरगामा प्रखंड के सभागार में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कमल द्वारा आसन्न विधानसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक की .बैठक में सभी मतदान केंद्रों पर रैंप और रेलिंग बनवाने तथा बिजली और पानी का व्यवस्था करने एवं शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने पर गंभीर चर्चा की गई. प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक में शामिल सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पंचायत सचिव से एक-एक बूथ की जानकारी ली.
उन्हें बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था का कार्य मुखिया और पंचायत सचिव को करना है. ज्यादातर मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी,शौचालय,रैंप और रेलिंग की व्यवस्था अभी तक पूरी नहीं हो पायी है. 2 से 3 दिनों के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.
सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया कि अगर कोई भी व्यक्ति कार्य में लापरवाही बरतते हैं, तो तुरंत इसकी सूचना कार्यालय को दें,उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. भयमुक्त मतदान कराने के बाबत उन्हें निर्देश दिया गया कि किसी भी बूथ पर वोट डालने में मतदाता के बीच कोई भय का वातावरण पैदा कर रहा है,और उसकी जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को मिल रही है,तो भय फैलाने वाले का नाम अविलंब दें ताकि उस पर प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके.

