BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तीन पंचायत का भ्रमण एवं निरीक्षण किया

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in Uncategorized
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तीन पंचायत का भ्रमण एवं निरीक्षण किया

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तीन पंचायत का भ्रमण एवं निरीक्षण किया

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रायडीह मनीष कुमार द्वारा रायडीह प्रखंड के सिकोई, परसा एवं ऊपरखटंगा पंचायत के विभिन्न विद्यालयों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पेवर ब्लॉक, जल मीनार, आम बागवानी, सोलर लिफ्ट इरिगेशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) आदि का औचक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के क्रम में सिकोई, परसा एवं ऊपरखटंगा पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण की वस्तु स्थिति, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया. शौचालयों के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तीनों पंचायत के मुखिया को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण कराएं. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बनने वाले आवासों का भी निरीक्षण कर लंबित आवास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया.

सिकोई, परसा एवं ऊपरखटंगा स्थित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के बारे में संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले मध्याह्न भोजन देने का निर्देश दिया. विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में स्वयं बच्चों से मिलकर शिक्षा रूपी गुणों की विशेषता साझा की तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ने, गुरूजनों का आदर सत्कार करने एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन करने की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों की साफ-सफाई एवं अनुशासन का भी जायजा लिया.

रायडीह प्रखंड के परसा पंचायत अंतर्गत महुआटोली के टाना भगतों से मिलकर उनकी आम समस्याओं की जानकारी ली. जिसमें टाना भगतों ने सड़क की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण आवागमन में असुविधा होने की बात कही. जिसपर उन्होंने पंचायत के मुखिया को पेवर ब्लॉक सड़क के निर्माण का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवा एनसीसी से जुड़े, अच्छा नेतृत्व मिलेगा: राज्यपाल

Next Post

3,54,295 बच्चों को दी जाएगी कृमि नाशक दवा: सिविल सर्जन

Next Post
3,54,295 बच्चों को दी जाएगी कृमि नाशक दवा: सिविल सर्जन

3,54,295 बच्चों को दी जाएगी कृमि नाशक दवा: सिविल सर्जन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d