लखीसराय: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देशानुसार दिनांक 22/6/2020 से 28/6/ 2020 तक लखीसराय जिले के प्रत्येक पंचायत में बूथ स्तर की बैठक होनी सुनिश्चित की गई है.
जिसके आलोक में लखीसराय जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल के द्वारा प्रत्येक प्रखंड में प्रभारी को मनोनीत किया गया है. प्रभारी को मनोनीत करने के साथ ही जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि पंचायत अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों से मिलकर अपने प्रखंड में बैठक की तिथि को सुनिश्चित करें.
प्रखंड प्रभारियों की सूची निम्न प्रकार है. बडहीया – राजेंद्र सिंह, बडहीया नगर – विद्यासागर सिंह, लखीसराय नगर – नवल किशोर महतो, लखीसराय प्रखंड – भासो महतो, रामगढ़ चौक – सत्यदेव आर्य, हलसी – रंजन कुमार महतो, चानन – सुरेंद्र महतो, सूर्यगढ़ा – सत्यनारायण महतो, पिपरिया प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है.

