चाईबासा:- आज हाट-गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक का किया गया आयोजन. जिसमें मुख्य रूप से बैंक ऑफ इंडिया,भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एलडीएम तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
बैठक के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जानकारी किया गया कि बैंकर कमेटी की बैठक में केसीसी लोन देने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिन लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम और द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं किया गया है, उसे शीघ्र भुगतान करने हेतु भी निर्देशित किया गया.
