BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रखण्ड स्तरीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in Uncategorized
प्रखण्ड स्तरीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन

प्रखण्ड स्तरीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: घाघरा प्रखण्ड के आदर में प्रखण्ड स्तरीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला शशि रंजन सहित जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास जनता दरबार में किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कहा जनता दरबार में राशन कार्ड एवं पेंशन की समस्याओं के अलावे रोजगार, शिक्षा, कृषि, विद्युत इत्यादि समस्याओं को हमारे पास लाएं. उपायुक्त ने कहा विभिन्न विभागों के केन्द्र एवं राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. आप उन सभी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं. पेंशन के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि नये नियमावली के अनुसार वैसे व्यक्ति जिनके घर में 04 पहिया वाहन, एसी, फ्रीज इत्यादि है, उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. इसी संबंध में उन्होंने मुखिया एवं पंचायत सेवकों को कहा कि इन बातों का विशेष ख्याल रखें कि जो पेंशन पाने की योग्यता को पूर्ण करते है उन्हें ही पेंशन दिया जाए. साथ ही उन्होंने आवेदकों से कहा अपने-अपने आवेदनों पर अपना मोबाईल नम्बर अवश्य लिखें।. जिससे हम आपसे सम्पर्क कर आपकों जानकारी दे सकें कि आपके समस्याओं का निष्पादन हो चुका है.

उपायुक्त ने बताया श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा मजदूर व गरीब परिवार के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है. जिसका आप सभी भरपूर लाभ उठायें. साथ ही साथ उन्होंने सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों के योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं इन सभी योजनाओं का लाभ सभी को उठाने की अपील की. उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने पूर्ण कागजात के साथ संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन करने को कहा. कार्यक्रम के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार लाल ने ग्रामीणों को आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि जिले में वैसे व्यक्ति जो गरीबी रेखा के नीचे अपने जीवन व्यतीत कर रहे हैं वैसे लोगों को किसी भी स्थिति में भुखमरी का सामना न करना पड़े इसके लिए आपूर्ति विभाग के माध्यम से मुफ्त अनाज वितरण किया जा रहा है. उन्होंने ग्रामीणों को राशन कार्ड बनवाने तथा राशन कार्ड के द्वारा अनाज का लाभ उठाने की सलाह दी. उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के हित के लिए दो महत्वपूर्ण राशन कार्डों यथा अंत्योदय कार्ड अथवा पीला कार्ड एवं लाल कार्ड की चर्चा करते हुए उनसे इन कार्डों के द्वारा अनाजों का भरपूर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि वैसे परिवार जो आयकर भरते हो या जिनके नाम पर व्यवसाय पंजिकृत हो, जिनका कृषि योग्य भूमि 5 एकड़ से अधिक हो, जिसके घर में चार पहिया वाहन हो तथा घर में एसी या फ्रिज हो वैसे परिवारों को राशन कार्ड निर्गत नहीं की जा सकती है. इस दौरान उन्होंने बताया कि जनगणना के आधार पर राशन कार्ड निर्गत किया जाता है. जो कि वर्तमान में 04 प्रकार के श्रेणी के लोगों का जांच कर राशन कार्ड बनाया जा रहा है. जिसमें विधवा, 65 वर्ष से उपर के आयु वाले वृद्ध एवं वृद्धा, दिव्यांग, तथा योग्यता पूर्ण व्यक्ति जो बिमार है व उन्हें तत्काल आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सीय सुविधा की जरूरत है. उन्होंने बताया गुमला जिलांतर्गत 1608 परिवारों को गुलाबी कार्ड उपलब्ध कराया गया है साथ ही 3166 परिवारों को अंत्योदय कार्ड उपलब्ध कराया गया है.

कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा भागीरथ महतो ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एन.एस.ए.पी.) अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारियों को साझा किया. जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना एवं एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्तियों के लिए राज्य पेंशन योजना शामिल है.

जनता दरबार में समाज कल्याण, राजस्व, स्वास्थ्य, बैंक, सामाजिक सुरक्षा, निर्वाचन, मनरेगा, कृषि विभाग, पशुपालन व अन्य विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर योजनाओं का प्रचार साहित्य वितरित किया गया. साथ ही स्टाॅल में स्थानीय ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करने का प्रयास किया गया. स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में 40 महिला एवं 27 पुरूष मरीजों सहित कुल 67 मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां दी गई. राजस्व विभाग के स्टाॅल में 45 ग्रामीणों द्वारा जमीन दाखिल खारिज व अन्य समस्याओं के निष्पादन हेतु आवेदन किया. जिला समाज कल्याण को 02 कन्यादान एवं 08 मातृ वन्दना योजना, राशन संबंधी 75, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 120 आवेदन, नये जाॅब कार्ड के 12 आवेदन प्राप्त किये गये.

इसके अलावे जनता दरबार में 300 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन सौंपा. जिनमें सड़क निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण, कुप निर्माण, चापाकल मरम्मति व खुदाई, शौचालय निर्माण, विद्युत सुविधा, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, राशन कार्ड, तालाब मरम्मति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावे महिला मंडल के महिला समूहों द्वारा जेएसएलपीएस स्टाॅल में महिला मंडल को टैगिंग के लिए आवेदन दिया गया.

इस अवसर पर उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार देव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेन्द्र पाण्डेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार लाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, परियोजना निदेशक आत्मा बंधनु उरांव, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चन्दन कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा भागीरथ महतो, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी घाघरा विष्णुदेव सिंह, अंचल अधिकारी घाघरा दिनेश प्रसाद गुप्ता तथा विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी/कर्मी सहित सैकड़ों पुरूष एवं महिला ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस यह ना समझे कि झामुमो उनकी बैशाखी पर है : स्टीफन

Next Post

थाना परिसर में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक

Next Post
थाना परिसर में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक

थाना परिसर में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d