खूंटी: कर्रा प्रखण्ड के हाईस्कूल मैदान कर्रा में आज सरना जागृति एवं विकास मंच कर्रा के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय करमा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 178 राजस्व ग्राम के खोड़हा मंडली पराम्परागत वेशभूषा व ढ़ोल मांदर के साथ नृत्य गान करते हुए हाईस्कूल मैदान कर्रा पहुंचे, जहां सभी मण्डलियों का प्रखंड स्तरीय कमिटी सरना जागृति एवं विकास मंच के द्वारा स्वागत किया गया। जिसके बाद विधि विधान के साथ करम डाली गाड़कर पुजारी बिरसा पहान ने करम राजा की पुजा अर्चना सम्पन्न करायी एवं अजय खलखो द्वारा करमदेव का प्रवचन सुनाया गया.
जयमंगल सिंह मुंडा ने करमा धर्म पर प्रकाश डालते हुए समाज में अच्छे कर्म करने का संदेश दिया और सभी धर्मो का सम्मान करने व आपसी भाईचारे व माहौल स्थापित करने की अपील की गयी. कार्यक्रम का संचालन भीमसेन कैथा व धन्यवाद ज्ञापन बसंत मुंडा ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्दा पहान, जयमंगल मुंडा, गुडूवा हेरेंज, हरिष मुंडा, अनुप कुजूर, अजय खलखो, भिमसेन लोहरा, अनिता होरो, पुनम होरो, फागु धान, गन्दरी कच्छप, कविता खलखो के अलावे अन्य लोग उपस्थित रहे.

