BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विद्यार्थियों को गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराये प्रखंड पदाधिकारी: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
विद्यार्थियों को गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराये प्रखंड पदाधिकारी: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आज माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एप के माध्यम से डिजी साथ कार्यक्रम अंतर्गत जिलास्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे- मध्याहन भोजन, पुस्तक वितरण एवं कल्याण विभाग द्वारा पोषित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

इस दौरान नीति आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम के प्रोजेक्ट साथ-ई के प्रतिनिधि सुजीत कुमार के द्वारा पीपीटी के माध्यम से डिजी साथ कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत विवरणी प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी गई कि देवघर जिला अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के तहत 98% व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण कर उसे संचालित किया जा चुका है.

जिस पर उपायुक्त द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए निर्देशित किया गया कि आगामी 15 अगस्त तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाए एवं इसका संचालन कुशल तरीके से हो, ताकि छात्र अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें.

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मोहनपुर एवं पालोजोरी में क्रमशः 19% एवं 18% ही अभिभावकों को जोड़ा गया है, जो कि अन्य प्रखंडों के अपेक्षाकृत काफी कम है.

इस पर उपायुक्त द्वारा सम्बन्धित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अगले मासिक समीक्षा बैठक तक अपने प्रदर्शन में सुधार करें, क्योंकि इसका प्रतिकूल प्रभाव जिला के रैंकिंग पर पड़ेगा एवं सभी को चाहिए कि सभी लोग एकजुट होकर इस दिशा में कार्य करें.

तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा समीक्षा के क्रम में पाया गया कि देवघर जिले में 90% के आसपास ही संकुल साधन सेवी नियमित भरे जाने वाले पुष्टिकरण को भरते है, जिसके कारण जिला का रैंकिंग काफी प्रभावित हो रहा है.

इस पर उपायुक्त द्वारा रोष प्रकट करते हुए सुजीत कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि एक बार सभी संकुल साधन सेवियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करें वरना मजबूरन ऐसे संकुल साधन सेवियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

उपायुक्त ने आगे कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों को डिजिटल कंटेंट के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने में किसी भी प्रकार की कोई समझौता बर्दास्त नहीं की जायेगी. सभी कोई इस बात को अच्छे से याद रखें और उसी अनुसार कार्य करें.

उपायुक्त महोदय द्वारा आगे देवघर, सारठ एवं सोनारायठारी प्रखंड में चलाये जा रहे नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि सभी प्रखंडों को चाहिए कि वे अन्य प्रखंडों द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों से सीख लें और नित्य एक दूसरे से कुछ नया सीखते हुए कार्य करें.

विशेषकर वैसे कार्य जिनसे आम जनमानस प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हों. उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को नियमित डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाए एवं बच्चों द्वारा किये गए गृह कार्य का निरन्तर मूल्यांकन करते रहें.

इसके अलावा बच्चों को क्विज एवं साप्ताहिक सह-शैक्षिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने हेतु प्रेरित करते हुए, इसमें उनका रुचि उत्पन्न करते हुए उन्हें शिक्षा देने का प्रयास करें.

इस मौके पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रफुल्ल सिंह, अशोक कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रौशन कुमार, सुनील वर्णवाल, मनोज कुमार, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का उपायुक्त ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Next Post

पुलिसकर्मियों के क्वारंटाइन अवधि को भी माना जाएगा ड्यूटी: DGP

Next Post
पुलिसकर्मियों के क्वारंटाइन अवधि को भी माना जाएगा ड्यूटी: DGP

पुलिसकर्मियों के क्वारंटाइन अवधि को भी माना जाएगा ड्यूटी: DGP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d