BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामगढ़ में शुरू हुआ ब्लड बैंक, विधायक ममता देवी ने किया उद्घाटन

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in समाचार
रामगढ़ में शुरू हुआ ब्लड बैंक, विधायक ममता देवी ने किया उद्घाटन

रामगढ़ में शुरू हुआ ब्लड बैंक, विधायक ममता देवी ने किया उद्घाटन

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: ब्लड बैंक की शुरुआत होना रामगढ़ के लिए एक बड़ी सफलता है. इसके कारण अब रामगढ़ जिला एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे वैसे बच्चे जोकि थैलेसीमिया से पीड़ित है, जिन व्यक्तियों का डायलिसिस होता है अथवा कई बार आकस्मिक दुर्घटना होने के कारण इमरजेंसी सेवाओं के लिए रिम्स अथवा अन्य ब्लड बैंकों से संपर्क नहीं करना पड़ेगा. ऐसा विधायक ममता देवी ने रामगढ़ सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के उद्घाटन के दौरान कहा.

शुक्रवार को रामगढ़ जिला स्थित सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए ब्लड बैंक का उद्घाटन विधायक ममता देवी के द्वारा किया गया. इस दौरान स्थानीय विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि रामगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि अब रामगढ़ जिले वासियों सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में रह रहे लोगों को ब्लड के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लोगों को ब्लड बैंक एवं रक्तदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोग रक्तदान करें एवं जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके.

उद्घाटन के दौरान विधायक ममता देवी ने स्वयं भी रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनका स्वास्थ्य जांच किया गया. जिसमें हिमोग्लोबिन कम होने के कारण उन्हें रक्तदान करने की अनुमति नहीं दी गई.

गौरतलब हो कि रामगढ़ जिला स्थित सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए ब्लड बैंक में एक वक्त में 200 यूनिट तक ब्लड को स्टोर किया जा सकता है. जिसे जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा. उद्घाटन के दौरान कई लोगों ने रक्तदान भी किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महज 6 वर्ष की उम्र में ही गीता के श्लोक को मुहजबानी पढ़ती है शाम्भवी

Next Post

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने पदाधिकारी उतरे सड़क पर

Next Post
लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने पदाधिकारी उतरे सड़क पर

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने पदाधिकारी उतरे सड़क पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d