रांची: “रक्तदान महादान” इसी उद्देश्य से आज रांची के स्प्रिंग सिटी मॉल में जय हिंद सामाजिक संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

करीब 25 से 30 लोगों ने रक्तदान किया जिनमे महिलाएं भी शामिल थी. संस्थान के लोगों ने यह बताया कि रक्तदान से बड़ा इस दुनिया में कोई भी दान नहीं होता. दुर्घटनाओं से ब्लड की कमी होने के कारण लोगों की मौत हो जाती है.
इसी उद्देश्य के साथ आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिन लोगों ने ब्लड डोनेट किया है उन सभी को सर्टिफिकेट भी दिया गया है जिससे उनका हौसला बढ़ सके.

आयोजकों में अमिताभ भेंगराज, संजय कुमार पांडे, संदीपन दास, अजय सिंह, राजीव शर्मा, मनोज कुमार लाल, सरदार जगदीप सिंह, सुशील सिन्हा, पप्पू चक्रवर्ती, शांतनु निकुंज वर्मा आदि शामिल थे.

