धनबाद: विश्व लायंस सर्विस सप्ताह के चौथे दिन में राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस के पावन अवसर पर बाघमारा के देव क्लिनिक बड़ा पांडेडीह में लायंस क्लब सेंटेनियल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
ब्लड कैम्प का उद्धाटन बाघमारा विधायक ढुलु महतो की धर्म पत्नी सावित्री देवी और बाघमारा प्रखण्ड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. रक्तदान शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया. ब्लड कैम्प में 90% नये रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया. वहीं सावित्री देवी ने सभी रक्तदाताओं के लिए मंगलकामना की.

