BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया: बेतिया पश्चिमी चम्पारण नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि जब अपने सामाज में कटुता व विद्वेष पराकाष्ठा पर था. सामाजिक वर्चस्व के कारण पिछड़ा व दलित समाज शोषण का शिकार था. ऐसे समय में शाहूजी महाराज  पिछड़े व दबे कुचले समाज के लिये मुक्तिदाता बन कर प्रकट हुये.

आज से करीब 115 साल पूर्व अपने शासनकाल में शाहूजी महाराज ने 50 फीसदी सामाजिक आरक्षण की व्यवस्था लागू की थी. ऐसे महापुरुष के जयंती समारोह में शामिल होकर मैं खुद को बड़भागी मान रही हूं. उन्होंने कहा कि तब की सामाजिक व्यवस्था में हावी वर्चस्व वाद को तोड़ने के लिए शाहूजी महाराज ने कई अहम कदम उठाये.

आज शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर विश्व कुर्मी विकास परिषद सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन बेहद सराहनीय है. वे शुक्रवार को नगर के पुरानी गुदरी स्थित मुरली भवानी मंदिर के प्रांगण में आयोजित जयंती समारोह व रक्तदान कार्यक्रम उद्घाटन करने के बाद बोल रहीं थीं.

कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन संरक्षक डॉ गोरख प्रसाद मस्ताना ने शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. शाहू जी महाराज के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प जताया. वहीं राकेश कुमार एवं सत्यनारायण प्रसाद ने भी विषय पर अपने अपने विचार रखे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व कुर्मी विकास परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार ने की. वहीं इस कार्यक्रम के उपरांत परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ कामेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉस्पिटल किला मोहल्ला वार्ड नंबर 20 में किया गया. रक्तदान शिविर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टर एम.पी. पर्वे, कर्मी जीत बंधन, मणिशंकर कुमार,  मो. तबरेज अख्तर एवं नंदलाल उपस्थित रहे.

रक्तदान करने वालों में प्यारेलाल राव, सुभाष कुमार, अरविंद कुमार, अखिलेश पटेल, हरेंद्र कुमार राव के अलावा दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, रेडक्रॉस के जगमोहन कुमार, जगदेव प्रसाद, रेणुका भट्ट इत्यादि का स्थान रहा. विश्व कुर्मी परिषद के माधव सिंह, सतीश पटेल, धर्मेंद्र जी, संजय राव, विवेक रंजन (अप्पू), विकी कुमार, नंदलाल, दीपक पटेल, मुकुल पटेल, हरे कृष्ण पटेल, संजय पटेल इत्यादि मौके पर उपस्थित रहकर सक्रिय सहयोग किए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली के पोल की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत

Next Post

फैक्ट्री और नाले के जहरीले पानी से 15 लाख की मछली मरी

Next Post
फैक्ट्री और नाले के जहरीले पानी से 15 लाख की मछली मरी

फैक्ट्री और नाले के जहरीले पानी से 15 लाख की मछली मरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d