कोडरमा :विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर रविवार को झुमरी तिलैया के श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच की झुमरी तिलैया शाखा एवं कोडरमा सदर अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में रेडक्रांस सोसाइटी के तत्वाधान में स्वेच्छिक रक्तदान में 17 लोगों ने रक्त दान किया। मारवाडी युवा मंच के द्वारा लगाये गये शिविर में 3 महिला सहित 15 युवकों ने रक्त दान कर इस वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय में दानवीर होने का कार्य किया। खास कर महिलाओं के रक्तदान शिविर में रक्त देकर फिर से एकबार महिलाओं ने साबित कर दिया गया वे हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही है।
शिविर में पहुॅचे बतौर मुख्यअतिथि एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि मानवता के लिए एक मिशाल होता है रक्तदान शिविर मानव जीवन के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह में रक्त दान करना चाहिए। मारवाडी युवा मंच के द्वारा आयोजित इस शिविर से लोगों को एक नये प्रेरण मिलेगी कि इस वैश्विक महामारी में लोग रक्त देकर दुसरो की जिंदगी बचाने का कार्य कर रहे हैं। रक्तदान ही एक ऐसी प्रेरणा का स्त्रोत है जो कि किसका रक्त किसको चढेगा ये जाति बंधन को भी तोडता है और विश्व हिन्दुत्व की भावना को भी प्रेरित करता है।
तिलैया थाना प्रभारी आरएन ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है और इस तरह का शिविर लगने से लोग आगे भी आते हैं। उन्होनें मयूम झुमरी तिलैया शाखा प्रशंसा करते हुए कहा कि मंच समाज सेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रही है। कोडरमा रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ आर.के दीपक सचिव सुरेश पिलानियॉ ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है। रक्तदान स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है इसमें कई लोगां की जिंदगी भी मिलती है। उन्होनें ब्लड डोनेशन के लिए लोगों को प्रेरित भी किया।
मौके पर मंच के अध्यक्ष संदीप हिसारिया, सचिव उमंग अग्रवाल, कार्यक्रम के प्रयोजना निदेशक विपुल चौधरी ने कहा कि एक व्यक्ति का खुन दुसरे की जिंदगी बचाने का काम आता है। इसलिए रक्तदान से बडा कोई दुसरा पुण्य का काम नहीं है। वहीं सांसद प्रतिनिधि सह मंच के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा एवं निर्वतमान अध्यक्ष रितेश दुग्गड कहा कि मंच का राष्ट्रीय कार्यक्रम रक्तदान शिविर है और देशभर में शिविर लगाकर इस तरह के आयोजन किया जाता है। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढाओ अमृत धारा के तहत पेय जल उपलब्ध कराना सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। मौके पर रेडक्रांस सोसाइटी के अरूण ओझा के अलावा तकनीशियन मो जफर, इकबाल सुभाष मेहता के अलावा मंच के संयोजक मंडल के अरविन्द चौधरी, मुरली मोदी, हिमांशु केडिया, चिंटु अग्रवाल, प्रदीप हिसारिया, चंद्रशेखर जोशी आदि उपस्थित थे।

