हजारीबाग : हजारीबाग जिले में पशु चिकिसलय पगमिल के डॉक्टर हसन द्वारा गायों के ब्लड ट्रांसफ्यूजन कर बीमार गाय का ईलाज किया.
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश पांडे द्वारा बताया गया कि, कल्लू चौक निवासी अखिल खान की गाय बहुत दिनों से बीमार थी. जिसका पैथोलॉजीकल जाँच करने पर पता चला की गया को प्रोटोजोअन रोग (ऐना प्लाज्मोसिस)है. जिसमे हीमोग्लोबिन 2 ग्राम है. जिसका इलाज विभाग के डॉक्टर हसन द्वारा दूसरे गाय से रक्त प्राप्त कर रोग ग्रस्त गाय को रक्त चढ़ाया गया, जिसके उपरांत रोग ग्रस्त गाय के सेहत में तेजी से सुधार आया तथा स्वस्थ्य होने के साथ चारा भी खाने लगी.

