उत्तर प्रदेश: ग्राम कुतुबपुर में एक युवती के साथ छेडछाड को लेकर हुए संघर्ष में दस लोग घायल हो गये. इनमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.
ग्राम कुतुबपुर की युवती को कुछ युवक प्रतिदिन घर से निकलने के बाद उसके उपर फब्तियां कसते थे. आज युवती ने इन युवकों की हरकत अपने परिजनो को बतायी. परिजनों ने जब युवकों का विरोध किया तो आपस में मारपीट होने लगी.
इस मारपीट में युवती पक्ष के नरेश पुत्र चतर सिंह, कर्म सिंह पुत्र चतर सिंह, यशपाल पुत्र कर्मसिंह, हिमांशु पुत्र नरेश व दूसरे पक्ष से महेन्द्र पुत्र चतरू, गौरव पुत्र महेन्द्र, अरूण पुत्र महेन्द्र, सचिन पुत्र महेन्द्र, अर्जुन पुत्र जयवीर व जयवीर पुत्र खजान घायल हो गये.
झगड़े की सूचना मिलने पर पीआरवी 2239 ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को थाने ले आयी. घायलो में दो युवक नरेश व कर्मसिंह गम्भीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिये सीएचसी जानसठ भेज दिया गया है.

