BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत

by bnnbharat.com
October 8, 2020
in समाचार
मजदूरों पर हमला, एजेंसी ने थाने में दी सूचना
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक युवक की मौत के बाद गुरुवार तड़के करीब 04 बजे एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 15 लोगों पर बलवा सहित 6 धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है, साथ ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

घटना की जानकारी देते हुए एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे पाल समाज की तरफ से डोबरा गांव की एक सड़क पर बोर्ड लगा दिया गया. इसको लेकर मीणा समाज ने विरोध जताया और वहां करीब 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए. 

पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी, फिर वह मारपीट में बदल गई. देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया. इसी दौरान एक व्यक्ति ने बंदूक लाकर फायर करना शुरू कर दिया.

12 बोर की बंदूक से गोली चलने से कई लोगों को छर्रे लगे. इनमें से एक 22 वर्षीय युवक शुभम मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 45 साल के करण मीणा छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं. इसके अलावा 6 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया.

इधर, पुलिस ने संतोष मीणा की शिकायत पर संजय पाल, निर्मल पाल, प्रदीप, नरेश, शुभम, सुरेश, जनक सिंह, बद्री प्रसाद, स्वप्नेश, निर्भय सिंह, मल्लू सौदान सिंह, राजेश, नर्मदा प्रसाद, लखन, विनोद, सोहनलाल और बंतीबाई पर हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और बलवा समेत 6 से ज्यादा धाराओं में एफआईआर की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्म्स एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post
मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d