BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आम के विवाद में खूनी संघर्ष, एक बच्चे की मौत, दो घायल

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
आम के विवाद में खूनी संघर्ष, एक बच्चे की मौत, दो घायल
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार, 

सीतामढ़ी:  सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल पूर्वी में दो टोकरी आम के विवाद को लेकर एक बच्चे की जान चली गई. करीब एक हजार रुपए की के आम को लेकर दोनों तरफ से दो बार विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि हिंसक मारपीट हुई और बीच- बचाव के क्रम में एक बच्चे को गहरी चोट लगी और उसे जान गवानी पड़ी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष आम विक्रेता है. आरोपित पक्ष का पीड़ित पर दो टोकरी आम का पैसा बकाया था, आरोपित द्वारा पीड़ित से बकाया पैसा मांगा गया. पीड़ित का कहना था कि आम में कुछ शिकायत है जिस कारण आम बिकने पर पैसे देंगे. इसी को लेकर पहले बस स्टैंड और फिर बाद में गांव में हिंसक मारपीट हो गई. पिता को मार खाता देख 10 वर्षीय मो. चांद बीच-बचाव करने चला गया और उसे गंभीर चोट लग गई बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

एक का इलाज सीतामढ़ी के सदर अस्पताल व दूसरे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस घायलों व परिजन का बयान दर्ज कर रही है. घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र मामले की छानबीन करने सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का भी इस घटना के पीछे हाथ है, उन पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय डीएम ने जारी किए दुकानदारों के लिए नए आदेश, बिना मास्क पहने दिखे तो दुकान होगी सील

Next Post

आइसीएसई 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

Next Post
आइसीएसई 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

आइसीएसई 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d