BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN BREAKING : जंगल से पत्थलगड़ी विरोधियों के पांच शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in Uncategorized
BNN BREAKING : जंगल से पत्थलगड़ी विरोधियों के पांच शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती इलाके से पुलिस ने बुधवार सुबह जंगल से पत्थलगड़ी विरोधियों के पांच शवों को बरामद कर लिया, वहीं दो अन्य लोगों की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. पत्थलगड़ी मामले में पहली बार इस तरह की हिंसक घटना हुई है और दो पक्षों के बीच झड़प के बाद लोगों की जान चली गयी है.

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा की देखरेख में सोनुवा और गुदड़ी इलाके में पुलिस टीम मंगलवार से ही अपहृत लोगों की खोजबीन में जुटी है. इसी क्रम में पांच लोगों का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है. देर शाम तक पुलिस सर्च ऑपरेशन समाप्त होने के बाद सही तस्वीर सामने आने की उम्मीद है. वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

घटना के संबंध में यह बात सामने आयी है कि गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच 17 जनवरी को हिंसक झड़प के बाद रविवार को गांव में बैठक हुई थी, जिसमें पत्थलगड़ी का विरोध करने वाले उप मुखिया समेत सात लोगों की जमकर पिटाई की गयी और फिर उन्हें जंगल की ओर ले जाया गया था. उपमुखिया समेत अन्य अपहृतों के परिजन हत्या कर दिये जाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे और पुलिस को सूचना दी गयी थी. पुलिस ने छानबीन के बाद सात में से पांच लोगों के शव को बरामद कर लिया है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर मुद्दे पर इमरान से कर रहा बात : डोनाल्ड ट्रंप

Next Post

BNN BREKING चाकूबाजी में घायल एक युवक की रिम्स में मौत

Next Post
BNN BREKING चाकूबाजी में घायल एक युवक की रिम्स में मौत

BNN BREKING चाकूबाजी में घायल एक युवक की रिम्स में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d