BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीएनएन ब्रेकिंगः झारखंड में जूनियर IAS बन गए कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in Uncategorized
बीएनएन ब्रेकिंगः झारखंड में जूनियर IAS बन गए कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

BNN Breaking: Junior IAS becomes commissioner in Jharkhand, equivalent to the rank of secretary, post of commissioner

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड ब्यूरोक्रेशी में ऐसा पहली बार हुआ है कि जूनियर आइएएस अफसर को कमिश्नर(प्रमंडलीय आयुक्त) बना दिया गया. वह भी एक ही नहीं चारों प्रमंडल में. कोल्हान, संताल परगना, नॉर्थ छोटानागपुर और साउथ छोटानागपुर में विशेष सचिव रैंक के अफसरों को कमिश्नर पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है. जबकि कमिश्नर का पद सचिव रैंक के बराबर का होता है. सिर्फ पलामू प्रमंडल के कमिश्नर मनोज कुमार झा सचिव रैंक के अफसर हैं.

16 साल की सेवा के बाद सचिव रैंक में होता है प्रमोशन

किसी भी आइएएस की सेवा के 16 साल बाद सचिव रैंक में प्रोन्नति होती है. लेकिन फिलहाल चारों प्रमंडल के कमिश्नर विशेष सचिव रैंक के ही हैं. इन अफसरों को 2004 से 2005 के बीच राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिली है. इस हिसाब से इनकी सेवा फिलहाल 14 से 15 साल के बीच की है. खास यह है कि ये अफसर सचिव रैंक तक पहुंचने से पहले ही रिटायर भी हो जाएंगे.

वेतनमान में भी है अंतर

विशेष सचिव का वेतनमान 118500 से 214100 है. जबकि सचिव रैंक के अफसरों का वेतनमान 144200 से 218200 रुपए होता है. खास कर राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रमोट हुए 29 अफसर अब तक विशेष सचिव रैंक के हैं. जबकि राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाए सिर्फ दो अफसर ब्रजमोहन कुमार और मनोज कुमार झा ही सचिव रैंक के हैं.

जानिए कौन अफसर बन गए कमिश्नर

 

नाम बैच किस प्रमंडल के कमिश्नर कब होंगे रिटायर
विमल 2004 संताल परगना 30-11-2019
अरविंद कुमार 2005 नॉर्थ छोटानागपुर 31-05-2020
वीरेंद्र भूषण 2005 कोल्हान 31-05-2021
विनोद कुमार 2005 दक्षिणी छोटानागपुर 30-06-2020

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

Next Post

छोटा कद ऊंचे विचार- ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री

Next Post
छोटा कद ऊंचे विचार- ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री

छोटा कद ऊंचे विचार- ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d