BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN BREAKING: मंत्री सरयू राय ने हेमंत सोरेन को बताया भविष्य का नेता, टिकट पर पार्टी फैसले का इंतजार

by bnnbharat.com
November 16, 2019
in समाचार
BNN BREAKING: मंत्री सरयू राय ने हेमंत सोरेन को बताया भविष्य का नेता, टिकट पर पार्टी फैसले का इंतजार

BNN BREAKING: मंत्री सरयू राय ने हेमंत सोरेन को बताया भविष्य का नेता, टिकट पर पार्टी फैसले का इंतजार

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. इस सीट पर बीजेपी ने अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. इस सीट से सरकार के मंत्री सरयू राय वर्तमान में विधायक हैं. लेकिन इस सीट पर फैसला नहीं हो पाया है.

शुक्रवार को बीजेपी झारखंड के विधानसभा प्रभारी ओम माथुर ने कहा था कि इस सीट पर केंद्रीय पार्लियामेंटरी बोर्ड को निर्णय लेना है, इससे सरयू राय के समर्थकों में बेचैनी देखी जा रही है. टिकट कंफर्म नहीं होने से कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Also Read This:- बीएनएन ब्रेकिंगः प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को मनाने में मिली कामयाबी

ऐसी भी बात की जा रही है कि जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस पार्टी के घोषित उम्मीदवार बन्ना गुप्ता को ही भाजपा इस सीट से उम्मीदवार बना सकती है.

बताया गया है कि बन्ना गुप्ता ने नामांकन दाखिल के लिए जो फार्म लिया है, वह किसी दल के प्रत्याशी के नाम से नहीं लिया है, ऐसे में बन्ना गुप्ता के वेट एंड वॉच की स्थिति में रहने की बात कही गयी है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन युवा नेता है और भविष्य भी है.

इधर, मंत्री सरयू राय शनिवार सुबह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Also Read This:- ब्रेकिंगः सीएम रघुवर दास और सरयू राय हो सकते हैं आमने-सामने

हालांकि इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सरयू राय ने कहा कि किसी मंदिर को भौगोलिक और राजनीतिक सीमा से नहीं बांधना चाहिए. उन्होंने कहा कि टिकट का मसला अभी केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष विचाराधीन है और नेतृत्व यथा समय, यथा योग्य निर्णय लेगा. टिकट नहीं मिलने की स्थिति पर अगले राजनैतिक कदम के संबंध में सरयू राय ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

वहीं राजनीतिक दृष्टिकोण से एक बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन युवा नेता है और भविष्य भी है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव लड़ना उनका पेशा नहीं है, यह एक पड़ाव मात्र है और हर पड़ाव पर वे विचार-विमर्श के बाद फैसला लेते है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DGP प्रणब नंदा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Next Post

आमरण अनशन पर बैठे डी यू के छात्र की हालत बिगड़ी

Next Post
आमरण अनशन पर बैठे डी यू के छात्र की हालत बिगड़ी

आमरण अनशन पर बैठे डी यू के छात्र की हालत बिगड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d