BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN BREAKING: विधायक प्रदीप यादव भी झाविमो से निष्कासित

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
BNN BREAKING: विधायक प्रदीप यादव भी झाविमो से निष्कासित

BNN BREAKING: विधायक प्रदीप यादव भी झाविमो से निष्कासित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विकास मोर्चा ने दल विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में विधायक प्रदीप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह ने आज रांची में संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि पार्टी की नीति-सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए प्रदीप यादव की ओर से हाल के दिनों में कई संगठन विरोधी कदम उठाये जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णय के खिलाफ जाकर उन्होंने सीएए और एनआरसी के विरोध में आयोजित सभा में हिस्सा लिया और नई दिल्ली जाकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की.

उन्होंने बताया कि इस तरह की अनुशासनहीनता का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर 4 फरवरी को दोपहर एक बजे उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज कर 48 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने के बावजूद प्रदीप यादव की ओर से कोई जवाब नहीं भेजा गया, जिसके बाद उन्हें बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला लिया गया.

गौरतलब है कि इसी तरह से झाविमो के दूसरे विधायक बंधु तिर्की को भी संगठन से निष्कासित किया जा चुका है और अब बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने का रास्ता तय हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आयकर विभाग ने तमिल अभिनेता के घर मारा छापा

Next Post

शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या के निदान हेतु आयोजित बैठक संपन्न

Next Post
शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या के निदान हेतु आयोजित बैठक संपन्न

शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या के निदान हेतु आयोजित बैठक संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d