रांची: रांची के हिन्दपीढ़ी के निजामनगर में चाकूबाजी की घटना में घायल एक युवक की बुधवार सुबह रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल शाहिद की मौत आज रिम्स में हो गयी.
वहीं एक अन्य घायल की भी चिंताजनक स्थिति बतायी गयी है. और उसका इलाज रिम्स में चल रहा है.
गौरतलब है कि कल सुबह 20वर्षीय मो. कुर्बान उर्फ टेनी ने चोरी करने के इरादे से घर में घुसा और तीन भाईयों सुभान, मो. शाहिद और मो. अमजद के अलावा मो वाजिद को घायल कर दिया.
शाहिद की आज मौत हो गयी, जबकि 24वर्षीय सुभान की भी गंभीर स्थिति बनी हुई है. वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

