BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN खास: झारखंड में हर दिन 5 बालाओं की लुटती है अस्मत

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
शर्मनाक: लड़की के प्राइवेट पार्ट से लिया कोरोना टेस्ट का सैंपल, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

-2020 में ही सितंबर महीने में बलात्कार की 1,359 घटनाएं हुईं

– जून महीने में सबसे अधिक 176 रेप की घटनाएं हुईं

निरज कुमार,

रांची: झारखंड में बलात्कार जैसी घटनाओं में लगातार प्रयासों के बावजूद भी कमी नहीं आ रही है. साल दर साल बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं. लगभग साढ़े तीन करोड़ आबादी वाले इस राज्य में हर महीने सैकड़ों बलात्कार की घटनाएं घट रही है. जो कि राज्य के लिए चिंता का विषय है. ये आंकड़ा राज्य में कानून व्यवस्था का पोल खोलने के लिए काफी है.

आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में पिछले 4 सालों में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ी हैं. 2016 में 1176, 2017 में 1338, 2018 में 1478 और 2019 के सितंबर तक 1350 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं. इसके मुकाबले इस वर्ष 2020 में ही सितंबर महीने में बलात्कार की 1,359 घटनाएं घट चुकी है.

यूं कहा जाये तो झारखंड में हर दिन पांच बालाओं की अस्‍मत लुटती है. कोरोना महामारी के कारण राज्य में लगभग 6 महीना लॉकडाउन रहा लेकिन उसके बावजूद भी रेप जैसी घटनाओं में कमी देखने को नहीं मिली. जून महीने में सबसे अधिक 176 रेप की घटनाएं घटी, जो कि सभी को सोचने के लिए मजबूर कर देती है.

राज्य के 24 जिलों में से सबसे अधिक झारखंड की राजधानी रांची में ही घटी है. जनवरी से लेकर सितंबर तक 175 बलात्कार की घटनाएं राजधानी और उसके आसपास घटी है. लॉकडाउन के दौरान भी रेप की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है. ये लोगों की मानसिकता को दर्शाता है कि लोग राजधानी में रहकर भी इस घिनौने अपराध को अंजाम देने में नहीं झिझक रहे हैं.

2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड की साक्षरता दर 67.43% थी. जिसमें पुरुष साक्षरता दर 78.45% और महिला साक्षरता दर 56.21% थी. जो कि राष्ट्रीय औसत से कम था.

2011 के जनगणना के अनुसार, देश के 36 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में झारखंड का स्थान 32वां था. इससे झारखंड की स्थिति का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है. यह भी बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका अदा करता है. क्योंकि लोगों के शिक्षित होने पर इस तरह की घटनाओं में कमी आती है. और लोगों की मानसिकता में भी बदलाव देखने को मिलता है जिससे इस तरह की घटना रूकती है.

2020 में रांची में हुई बलात्कार की घटनाएं-

  • जनवरी – 20
  • फरवरी – 19
  • मार्च – 23
  • अप्रैल – 05
  • मई – 19
  • जून – 28
  • जुलाई – 14
  • अगस्त – 22
  • सितंबर – 25

2020 में झारखंड में हुई बलात्कार की घटनाएं–

  • जनवरी – 151
  • फरवरी – 142
  • मार्च – 150
  • अप्रैल – 104
  • मई – 169
  • जून – 176
  • जुलाई – 141
  • अगस्त – 160
  • सितंबर – 166

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम अलर्ट: राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड

Next Post

योगराज सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा- ये हिंदू गद्दार हैं

Next Post
योगराज सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा- ये हिंदू गद्दार हैं

योगराज सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा- ये हिंदू गद्दार हैं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d